बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच के कार्यकर्ताओं द्वारा सिटी मांटेसरी स्कूल झूला पलटने से 2 बच्चों की मौत मे स्कूल प्रशासन की संदिग्ध भूमिका को लेकर चक्का जाम करके एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानजय सिंह को ज्ञापन सौंपाl अभाविप के जिला संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो समय-समय पर छात्र समस्याओं से जुड़े विषयों पर आवाज उठाता रहता है l अभाविप की मांग है सिटी मांटेसरी स्कूल के लापरवाही से झूला पलटने के कारण प्रतीक वर्षण की मृत्यु हुई हैl जिसके जिम्मेदार स्कूल प्रशासन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएl मृतक छात्रों के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। जनपद के सभी स्कूलों की जांच की जाए जहां झूले की व्यवस्था है और छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी विद्यालयों में अनुशासन की व्यवस्था की जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।अभाविप की उक्त मांगों पर दो दिनों के भीतर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, अन्यथा की स्थिति में हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगेl जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस मौके पर जिला सहसंयोजक सार्थक टंडन,मयंक अग्रवाल,आशुतोष मिश्रा दीपांकर तिवारी,राज ,यस सिंह प्रशांत तिवारी शिवम गौड़ गौरव,आयुष,मृतक अरसान व प्रतीक के परिवारजन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे
सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…