लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पटोहाकोट के प्रधान केसरी सिंह ,रफीक, जिब्रील ,विपिन, लालमनि, बूढ़े ,चांदअली ,अकबर, रामराज, बड़े लाल ,आदि लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल व जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि ग्रामसभा पटोहाकोट,बदलपुरवा,
जयनारायण पुरवा ,नन्हे पुरवा, चिकनाउटा,आदि गांव के बाढ़ पीड़ित परिवार वालों को सरकार द्वारा दिया जा रहा है लाभ राहत सामग्री नहीं दिया गया।
बाढ़ राहत सामग्री वितरण में क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई ग्राम प्रधान केसरी सिंह ने बताया कि लेखपाल के द्वारा ग्राम पंचायत पटोहाकोट में 3000 आबादी के सापेक्ष 200 लंच पैकेट दिया गया है जबकि गांव में गरीब बच्चे, बुजुर्ग ,बाढ़ में भूखे रह रहे हैं इसी तरह ग्राम प्रधान बेला उमेश यादव व ग्राम प्रधान बरगदही मंगल देव सिंह के द्वारा बताया गया कि गांव में राहत सामग्री नहीं दिया गया है ग्राम प्रधान केसरी सिंह ने बताया कि बार-बार उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद भी नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई ।किठूरा गांव के निवासी अनु पिंटू कृपाराम आदि ने बताया की जब से बाढ़ आई है तब से कंट्रोल रूम को फोन किया जा रहा है नाव के लिए लेकिन आज तक गांव में नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई
ग्राम प्रधान मंगल देव सिंह ने बताया अभी तक ग्राम बरगदही केवल 200 लंच पैकेट कल रात में भेजा गया था जिसमें गांव की आबादी लगभग 2000 है जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है जबकि क्षेत्रीय लेखपाल हेमराज यादव के द्वारा बताया गया कि जितना लंच पैकेट बांटने के लिए मिलता है उसे ही दिया जाता है। वही तुलसीपुर तहसीलदार प्रमेश कुमार ने बताया है कि शासन से बाढ़ राहत सामग्री की डिमांड की गई है जितना आया था उतना वितरण कर दिया गया है

Editor CP pandey

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

59 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

1 hour ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

3 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago