अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर, बरहज नगर के जेनिथ पब्लिक स्कूल तथा भलुअनी के प्राइम साइंस क्लासेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक डॉक्टर शैलेंद्र जायसवाल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश हित राष्ट्र हित में कार्य करता है ,यह विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।इसी क्रम में विभाग छात्रा प्रमुख सोनाली सोनकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद न केवल छात्रों के साथ रचनात्मक कार्यक्रम करती है बल्कि उनके हक की लड़ाई के लिए आवाज उठाकर अनुशासन में रहते हुए आंदोलन भी करती है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा ही छात्रों के बीच अपने ध्येय ज्ञान ,शील ,एकता के साथ रचनात्मक कार्यक्रम करने वाली एकमात्र छात्र संगठन है। इस दौरान प्रतीक पाण्डेय ,रोहन सिंह ,ओंकार ,प्रिंस मद्धेशिया ,मृत्युंजय कुमार ,प्रभात पाण्डेय, महिमा, सोनम ,कंचन, प्रिया, प्रह्लाद कुमार, सुमन गुप्ता, गिरि कुमार, एन.पी. विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

2 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

2 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

2 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

2 hours ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

2 hours ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

2 hours ago