Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयवायु प्रदूषण नियंत्रण: सरकार ने शुरू की सख्त कार्रवाई, ओपन बर्निंग पर...

वायु प्रदूषण नियंत्रण: सरकार ने शुरू की सख्त कार्रवाई, ओपन बर्निंग पर लगेगा ₹5000 तक जुर्माना

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त कदमों की घोषणा की है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के हर छोटे-बड़े स्रोत पर सरकार की पैनी नजर है। इसी के तहत पर्यावरण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में किसी भी तरह की ओपन बर्निंग बिल्कुल न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन और दिल्ली नगर निगम को अधिकार दिए गए हैं कि खुले में कूड़ा जलाने वालों पर ₹5000 तक का जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “खुले में कचरा न जलाएं, आपका छोटा सा सहयोग प्रदूषण कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।”

इस बीच, 9 दिनों बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार दोपहर चार बजे 24 घंटे का औसत AQI 282 रहा, जो सोमवार के 314 और रविवार के 308 की तुलना में बेहतर है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है।

ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद (CEEW) के कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद रफीउद्दीन ने बताया कि मंगलवार को चली तेज हवाओं के कारण AQI में सुधार देखने को मिला। वहीं आईएमडी ने अनुमान जताया है कि हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से ऊपर रहने की उम्मीद है, जिससे प्रदूषकों के बिखराव में मदद मिलेगी।

सरकार उम्मीद कर रही है कि यदि लोग नियमों का पालन करें और ओपन बर्निंग पर पूरी तरह रोक लगे, तो दिल्ली की हवा और साफ हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments