एआईजी के आश्वासन के बाद भी नहीं टूटा अनशन प्रशासन के छूटे पसीने
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील के निबंधन को हटाने को लेकर 39 वे दिन महराजगंज के सहायक महानिरीक्षक निबंधन आलोक शुक्ला अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारी नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया और कहा कि उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के आदेश पर ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जांच के आदेश के बाद जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही स्थानांतरण संबंधी कार्यवाही की जायेगी। आश्वासन के बाद क्रमिक अनशन कर रहे नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि जब तक उपनिबंधक के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर स्थानांतरण का आदेश नहीं किया जायेगा तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा इस तरह की बात सुनकर सहायक महानिरीक्षक निबंधन महराजगंज ने अनशनकारी के अनशन समाप्त न करनें पर वापस लौट गये। बताया जाता है कि सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने ज्ञापन लेने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, रामदेव यादव, लखन श्रीवास्तव, दीपेंद्र प्रजापति,जगत नारायण विश्वकर्मा,मुकेश तिवारी, अंबरीष मौर्य, तरुण श्रीवास्तव, अनिल कुमार शर्मा, मनोज सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहें ।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…