नशीली दवाओं के सेवन की रोकथाम हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ स्थित उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अमित पाल सिंह के आदेशानुसार, अंतर्राष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर वन स्टॉप सेंटर, जिला चिकित्सालय में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव हरीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों और परिवारों को कानूनी व सामाजिक सहायता प्रदान करना तथा बच्चों को इससे बचाव हेतु जागरूक करना है। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग को वैश्विक समस्या बताते हुए इससे संयुक्त प्रयास से लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही नालसा के एलएसएमएस पोर्टल और टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी, जिससे आमजन घर बैठे विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पूजा सिंह अंजलि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

7 minutes ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

51 minutes ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

1 hour ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमक्खी पालन कृषि के साथ किसानों की आय बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण…

2 hours ago