
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्ण श्लोकों रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दि वर्ष स्मृति अभियान 2025 सांवरिया रिसोर्ट में जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री व अभियान जिला संयोजक नन्हेंलाल लोधी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश शासन में कृषि मंत्री का जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्ण श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर मुख्य अतिथि व उपस्थित विधायक ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण में कहा कि पूण्य श्लोक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा, समर्पण, संयम, और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। उनकी अद्वितीय शासन काल सामाजिक न्याय और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिये प्रेरणादायक है । तत्पश्चात पूर्व विधायक व पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि जब भारत अपने स्वतन्त्रता के अमृत काल में है तो अहिल्यादेवी के इन्हीं गुणो को अपने जीवन में उतार कर हमें विकसित भारत के संकल्प को साकार बनाने के लिये एक नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। इस क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह व एम एल सी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी एम एल सी पदम सेन चौधरी पूर्व विधायक दिलीप वर्मा विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष संचित सिंह पुण्य श्लोक माता रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय पर अपने-अपने विचारों के माध्यम से कहा और इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी,जिला महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,डॉक्टर, देवेन्द्र कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र त्रिपाठी, नन्हेलाल लोधी, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव,डॉक्टर डिंपल जैन, हेमा निगम,संजय राव,रामनिवास जायसवाल, राजन सिंह,अमित वर्मा,नवोदय सनी श्रीवास्तव,अमित शर्मा, नितिन रुपानी,अखिलेश यादव, राम कृपाल, पंकज केवट,मंडल अध्यक्ष बृजेश निषाद सहित सभी मंडल अध्यक्ष सभी ब्लॉक प्रमुख सहित हजारों की संख्या में मातृशक्ति व भाजपा कार्यकर्ता सहित उपस्थित रहे ।


More Stories
सीएम आवास के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान
मुख्य सचिव शशिप्रकाश गोयल स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर, एपीसी दीपक कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार
मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार R P सिंह हटाए गए, अंजना सिरोही को अतिरिक्त प्रभार