कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को देर सायं विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशा अनुरूप उच्च गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जनपद की प्रमुख खराब सड़कों की दशा सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के मरम्मतीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

कृषि मंत्री ने विद्युत विभाग की रिवैंप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बिजली के लटकते तारों को भी समयबद्धता के साथ सही किया जाए।

कृषि मंत्री ने जिला पंचायत राज अधिकारी से पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में विगत 3 वर्षों में निर्मित पंचायत भवनों की सूची तलब की है। कृषि मंत्री ने मिशन कायाकल्प की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को शासन की मंशा अनुरूप सुधारा जाए एवं जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों को 19 पैरामीटर से आच्छादित किया जाए।

समीक्षा बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

6 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

6 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago