Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाबाधाम के लिए कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस किया रवाना

बाबाधाम के लिए कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बस किया रवाना

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के पथरदेवा के महुआरी जीन बाबा स्थान के समीप से मेन मार्ग पर शुक्रवार को प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाबा धाम के लिए बस प्रस्थान के लिए हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।इस दौरान कांवरियों के बोल बम,हर हर महादेव के जयकारों से पूरा पथरदेवा गूंज उठा।इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोल बम के जयकारे के साथ सफल यात्रा की कामना करते हुए जनहित में कल्याण की कामना किया। बिरजू मद्धेशिया व प्रभात सिंह की देख रेख में बोलबम कांवरिया संघ पथरदेवा,देवरिया की दो बसे रवाना हुई।कांवरिया संघ का जत्था पथरदेवा से चलकर सुल्तान गंज,बाबा धाम,बासुकी नाथ,तारकेश्वर नाथ,कलकत्ता, गंगासागर,राजगीर,थावे समेत अन्य धार्मिक स्थलों का श्रद्धालु भ्रमण,पूजन एवं दर्शन करेंगे। सावन माह की शुरुआत होते ही कांवड़ जत्था को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारियां भी जोरों पर है।बाबाधाम,बासुकिनाथ समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए निजी बसों की बुकिंग तेजी से हो रही है।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही,चेयरमैन क्रांति सिंह,युवा नेता प्रभात सिंह,डॉ विंध्याचल मद्धेशिया,रामायण साहनी,बिरजू मद्धेशिया,वृंदा मद्धेशिया,अनिल मद्धेशिया,रविंद्र मद्धेशिया,बिकाऊ विश्वकर्मा, अमावस प्रधान,नन्हे शर्मा,अवधेश सिंह,पं सतेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments