मोदी सरकार में कृषि बजट 4 गुना बढ़ा- पवन मिश्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा आगामी कार्यक्रमो/अभियानों के लिए बैठक एवं होली मिलन का आयोजन सलेमपुर डाक बंगले पर किया गया, जिसमे सलेमपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा के किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि और किसान कल्याण के लिये जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने का कार्य किया है, केंद्र सरकार ने कृषि बजट को चार गुना तक बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिये आने वाले दिनों में किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर किसान कल्याणकारी बजट की चर्चा के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज के पैदावार को बढ़ावा देने पर चर्चा किया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का अन्नदाता भाजपा के साथ है।
भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कहा की किसान मोर्चा का कार्य अत्यंत सराहनीय है। किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार मनाए।
बैठक के अंत मे पदाधिकारियो ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया।
बैठक का संचालन रजनीकान्त सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हृदयलाल शर्मा, जिला मंत्री नागेन्द्र सिंह, अरुण मिश्र, सुमन्त बाबा, विनय तिवारी,सत्यप्रकाश सिंह, संजय सिंह सैथवार, अंकित मिश्र, ज्ञानचंद कुशवाहा, अभिषेक पाण्डेय, शिवराज मणि सिंह, चन्दन पाण्डेय, राघवेंद्र मिश्र, गब्बर दुबे, रत्नेश मिश्र उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

10 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

10 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

10 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

10 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

10 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

10 hours ago