Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषि मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का 5 मार्च को किया जायेगा...

कृषि मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का 5 मार्च को किया जायेगा आयोजन


मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रहेंगे उपस्थि
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रहेंगे उपस्थि
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रहेंगे उपस्थि
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रहेंगे उपस्थि

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रहेंगे उपस्थित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के कुलपति प्रो बिजेन्द्र सिंह एवं निदेशक प्रसार प्रो ए पी राव के कुशल नेतृत्व में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा पर 5 मार्च, 2023 दिन रविवार को कृषि मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा । केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के एम सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि सांसद अक्षेवर लाल गौड़ रहेंगे। इस मेले में विधायकगण, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, जनपद के साथ-साथ अन्य गणमान्य भी प्रतिभाग करेंगे। डॉ सिंह ने बताया कि मेले में किसानों को विभिन्न तकनीकी प्रदर्शन के साथ-साथ कृषि निवेश उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डॉ सिंह द्वारा जनपद के प्रगतिशील किसान एवं गणमान्य जनों को मेले में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रण किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments