गोरखपुर विश्वविद्यालय और टीमलीज एडटेक, मुंबई के बीच करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए टीमलीज एडटेक, मुंबई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा केंद्र के तहत ऑनलाइन कार्यक्रमों के विकास और प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक तकनीकी, शैक्षणिक और समर्थन अवसंरचना की स्थापना करना है।
यह पहल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने और आधुनिक शिक्षण प्रणालियों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू करेगा, जो छात्रों को नई शिक्षा प्रणाली से जोड़ने और उनकी शैक्षणिक व पेशेवर जरूरतों को पूरा करने में सहायक होंगे।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन कुलपति और टीमलीज एडटेक के प्रतिनिधि श्री महेश कुमार शांडिल्य ने किए।
कुलपति ने अपने संबोधन में कहा, “यह समझौता विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से छात्रों को उनकी सुविधानुसार उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।”
यह एमओयू न केवल तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करेगा बल्कि विश्वविद्यालय और टीमलीज एडटेक के बीच शैक्षणिक अनुभव साझा करने का भी एक मंच बनेगा। इस पहल से गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी, ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. गौरहरि बेहेरा, प्रो. विजय चहल, डॉ. विस्मिता पालीवाल और डॉ. स्वर्णिमा सिंह भी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

7 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

8 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

8 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

8 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

8 hours ago