जरूरतमंद का पेट भरना

ग़लती तो जीवन का एक पृष्ठ है,
पर जीवन पूरी की पूरी पुस्तक है,
अत: किसी एक पन्ने के लिये पूरी
की पूरी पुस्तक हमें नहीं खोना है।

एक पेंड़ से तो लाखों माचिस
बन सकती हैं, पर एक तीली
लाखों पेड़ों को जला देती है,
अत: सोच सकारात्मक रखनी है।

जब सकारात्मक सोच होगी तो
धन का होना भी सार्थक होता है,
सकारात्मकता सोच में हो तब,
धन के साथ धर्म सार्थक होता है।

जीवन में सकारात्मकता तभी होती है
जब विशिष्टता के साथ शिष्टता हो,
सुन्दरता के साथ चरित्र निर्मल हो,
व ऐश्वर्य के साथ स्वास्थ्य अच्छा हो।

मंदिर में भक्ति, व्यापार में व्यवहार,
विद्या के साथ विनम्रता, यश के
साथ अहंकार न हो तो बुद्धि के
साथ विवेक सकारात्मक होते हैं।

इन सब के साथ परिवार व समाज
में प्रेम और विश्वास आवश्यक हैं,
मनुष्य के जीवन में दया, क्षमा, प्रेम
और विश्वास जीवन सार्थक बनाते हैं।

सकारात्मक सोच वह होती है जहाँ
छीनकर अपना पेट भरने के बजाय,
आदित्य बाँट कर अपना भी और हर
ज़रूरत मंद का पेट भरने की सोच हो।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
    ‎
rkpnews@desk

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

1 hour ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

4 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

4 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

6 hours ago