ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर और डिजी यात्रा से लैस होगा आगरा का नया एयरपोर्ट

आगरा को जुलाई 2026 में मिलेगी सिविल एयरपोर्ट की सौगात, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने किया धनौली सिविल टर्मिनल का निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा), धनौली सिविल टर्मिनल, और आगरा नया एयरपोर्ट टर्मिनल को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आज निर्माणाधीन न्यू सिविल एन्क्लेव धनौली का स्थलीय निरीक्षण किया और परियोजना को जुलाई 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के समय अनूप चन्द्र श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी) एवं प्रोजेक्ट प्रभारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि आगरा सिविल एयरपोर्ट परियोजना के अंतर्गत पिलर, फाउंडेशन, बाउंड्रीवाल सहित विभिन्न निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, जल निकास और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
1400 यात्रियों की क्षमता वाला आधुनिक वातानुकूलित टर्मिनल
निर्माणाधीन धनौली सिविल टर्मिनल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां 1400 यात्रियों की क्षमता वाला वातानुकूलित टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है, जिसमें 19 यात्री चेक-इन काउंटर, डिजी यात्रा, और सेल्फ चेक-इन सुविधा उपलब्ध होगी। यह टर्मिनल आगरा सिविल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के करीब ले जाएगा।

ये भी पढ़ें – कुशीनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, बिना हेल्मेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

मल्टी-लेवल पार्किंग, एप्रन और बोर्डिंग सुविधा
परियोजना के तहत मल्टी-लेवल कार पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 09 विमानों की पार्किंग क्षमता वाला एप्रन तैयार होगा। यात्रियों को टर्मिनल भवन से सीधे विमान में प्रवेश की बोर्डिंग ब्रिज सुविधा भी दी जाएगी, जिससे यात्रा और अधिक सुगम होगी।
ग्रीन बिल्डिंग और सोलर पावर से ऊर्जा उत्पादन
आगरा नया एयरपोर्ट टर्मिनल पर्यावरण अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 500 किलोवॉट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे हरित ऊर्जा का उत्पादन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों हेतु 33 चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – कुशीनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, बिना हेल्मेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर जोर
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्पष्ट कहा कि आगरा सिविल एयरपोर्ट जनपद के विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा और समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

रूस का स्टेल्थ फाइटर फेल? भारत ने पहले ही दिखाई थी राह!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सबसे महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू…

11 minutes ago

हरिद्वार की राह में काल बना हाईवे! तेज रफ्तार कार पलटते ही धधकी, बाहर निकलने से पहले ही छह जिंदगियां खत्म

बिजली का खंभा तोड़ती हुई डिवाइडर के पार पहुंची कार, आग की लपटों में घिर…

44 minutes ago

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

5 hours ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

5 hours ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

5 hours ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

5 hours ago