Agra Road Accident: घने कोहरे के कारण ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा, 6 वाहन टकराए; 2 की मौत, कई घायल

आगरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर हाईवे पर घने कोहरे के कारण आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़के इरादतनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव नगला इमली के पास तड़के करीब सुबह 6 बजे हुआ। घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी, जिसके चलते हाईवे पर एक के बाद एक वाहन आपस में भिड़ते चले गए।

एक के बाद एक टकराए वाहन

बताया जा रहा है कि पहले एक वाहन ने सामने चल रहे वाहन को टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग गाड़ियों में फंस गए।

ये भी पढ़ें –महंगी होती शिक्षा, सस्ता होता भविष्य: बढ़ती फीस और घटते रोजगार के बीच फंसा युवा वर्ग

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत-बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय ग्रामीण सत्येंद्र सिंह चाहर ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

कुछ समय तक बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद ग्वालियर हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाद में यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने कोहरे के मौसम में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें – UP Police Recruitment 2026: 32679 सिपाही भर्ती में सामान्य वर्ग को आयु सीमा छूट मिलने की संभावना कम

Karan Pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

22 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

22 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

23 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago