आगरा/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे के दिन देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ खेरागढ़ के कुसियापुर गांव का दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र को दहला गया। शुक्रवार को जब पांच शव गांव पहुंचे तो हर ओर चीख-पुकार मच गई। गांव में एक साथ पांच चिताएं जलने का हृदयविदारक दृश्य देखकर हर आंख नम हो उठी।
हादसे में 12 युवक डूबे, अब तक मिले 5 शव
बृहस्पतिवार को उटंगन नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 युवक गहरे पानी में डूब गए थे। 24 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 7 की तलाश जारी है। राहत-बचाव के लिए सेना की 50 पैरा ब्रिगेड की यूनिट 411 पैरा फील्ड कंपनी को बुलाया गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक ओमपाल, गगन, अभिषेक, भगवती और मनोज के घरों में मातम पसरा हुआ है।
ओमपाल के मासूम बेटे वरुण (5) और लोकेंद्र (6 माह) पिता को ढूंढते रहे।
गगन और हरेश हादसे का शिकार हुए, जिनमें गगन का शव घर पहुंचते ही मां प्रेमवती बेहोश हो गईं।
अभिषेक की शादी 8 महीने पहले हुई थी, शव देखकर पत्नी चंचल बेसुध हो गईं।
15 वर्षीय मनोज की मौत से मां राजन देवी और बहन शीला को संभालना मुश्किल हो गया।
एक साथ जलीं पांच चिताएं
शुक्रवार देर शाम सभी शवों का अंतिम संस्कार नदी किनारे सरकारी भूमि पर किया गया।
ओमपाल को बेटे वरुण, अभिषेक को चचेरे भाई रोहित, भगवती को छोटे भाई हरिओम, गगन को भाई आकाश और मनोज को बड़े भाई पंकज ने मुखाग्नि दी।
गांव में एक साथ पांच चिताएं जलने का दृश्य इतना दर्दनाक था कि हर कोई दहाड़ मारकर रो पड़ा। दो दिनों से गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क जाम
गांव वालों ने सभी शव मिलने से पहले अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया और घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर देर शाम अंतिम संस्कार कराया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…