गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में हर्षोल्लास के साथ पुलिस जवानों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकुशल होली त्यौहार को संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा आज बृहस्पतिवार को जनपद के समस्त थानो कैंट कोतवाली तिवारीपुर गोरखनाथ राजघाट शाहपुर रामगढ़ ताल चिलुआताल पिपराइच पीपीगंज कैंपियरगंज चौरी चौरा बड़हलगंज खजनी उरुवा बेलधाट गोला हरपुर बुदहट सहजनवा गीडा झगहा सहित समस्त थानों में पुलिस जवानों ने रंगो के महापर्व होली को बड़े ही धूमधाम से मनाया।
रंगों के महापर्व होली और धूलंडी का त्यौहार गोरखपुर जिले में बड़े ही धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद गुरुवार को पुलिस के जवानों ने होली का त्यौहार थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर होली का जश्न मनाया।
मस्ती में डूबे दिखे पुलिस जवान इन लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस दौरान संगीत की धुन पर ये लोग खूब नाचे विभिन्न थानों के जवानों ने होली का आनंद लिये। दोपहर बाद तक थानों के आसपास पुलिसकर्मी होली खेलते दिखे।
बुधवार को जहां पूरे शहर के लोग रंग गुलाल खेलने में व्यस्त थे वहीं पुलिस के जवान इस दौरान व्यवस्था बना रहे थे। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते दिखाई दिए। इन लोगों ने हुड़दंग मचाने वालों को कंट्रोल किया। वहीं गुरुवार का दिन इन लोगों ने होली के नाम रखा कैंट कोतवाली रामगढ़ ताल चिलुआताल गोरखनाथ शाहपुर पीपीगंज पिपराइच गीडा सहित जनपद के समस्त थानों में पुलिसकर्मियों ने जमकर अपने में होली खेली। पूरा दिन लोग रंग गुलाल उड़ाते रहे। ढोल की थाप पर पुलिस कर्मियों ने जमकर होली मनाई।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…