धूमधाम से मनाई गई होली, रंग-गुलाल से सराबोर रही संत कबीर नगरी

रंग से सराबोर होली गीतों पर जमकर थिरके पुलिस के जवान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोग फागुनी रंग में नहा उठे। अबीर-गुलाल उड़ने से आसमान लाल हो गया। प्यार व उमंग से चौराहे व गांवों की गलियां सरोबोर रहीं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले।
दोपहर तक रंग की बौछारें चलती रहीं। इसके बाद अबीर लगाकर एक-दूसरे से गले मिलने व शुभकामनाओं का दौर चला। जनपद मुख्यालय के गोला बाजार, चंद्रशेखर तिराहा, बैंक चौराहा आदि स्थानों पर होली की धूम रही। समय माता मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर आदि स्थानों पर फाग गाकर होली खेली गई।
प्रचीन शिवधाम से संत कबीर निर्वाण स्थली तक रंग अबीर-गुलाल खुब उड़े महापर्व पर सुबह आस्थावनों ने भोलेनाथ को गुलाल लगाकर कल्याण की प्रार्थना की। इसके साथ समय माता मंदिर खलीलाबाद में पूजन हुआ। मगहर स्थित संत कबीर निर्वाण स्थली पर होली पर हर वर्ग के लोगों मिल जुलकर सौहार्द का संदेश दिया।
जनपद में रंगों एवं खुशियों का पर्व होली सकुशल सम्पन्न करा कर होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने जमकर होली खेली। रंग में सराबोर पुलिस कर्मी होली गीतों पर जमकर थिरकते रहे। पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। आपस में गले मिलकर होली पर्व की खुशियों को साझा करते हुए शुभ कामनाएँ व्यक्त किया। पुलिस परिवार के लोगों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक ने होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न होने पर जिले की जनता एवं पुलिस कर्मियों को बधाई दिया। होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago