Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआदर्श आचार संहिता लगने के बाद डीएम-एसपी ने सार्वजनिक स्थानों से प्रचार-प्रसार...

आदर्श आचार संहिता लगने के बाद डीएम-एसपी ने सार्वजनिक स्थानों से प्रचार-प्रसार सामग्रियों को हटवाया

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ प्रभावी आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी उपस्थिति में सार्वजनिक भवनों से राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय मार्ग से मऊपाकड़ तिराहे तक होर्डिंग, स्टैंडी, बैनर, पोस्टर सहित विभिन्न राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाया। जिलाधिकारी ने एसडीएम और अधिशासी अधिकारी को चरणबद्ध तरीके से सभी राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाने और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करवाने का निर्देश दिया।
ईओ नगर पालिका ने बताया कि आज जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गोरखपुर रोड, फरेंदा रोड, निचलौल रोड और चौक रोड पर व्यापक अभियान चलाते हुए राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटवाया जा रहा है और देर रात तक सभी प्रचार सामग्रियों को हटवा दिया जायेगा। इसके बाद वाल पेंटिंग आदि को भी हटाया जायेगा।
अभियान के दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार, ईओ नगर पालिका आलोक कुमार मिश्रा, कोतवाल आनंद गुप्ता आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments