
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के मुरली मनोहर मन्दिर पर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ मन्दिर अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मंदिर में साफ-सफाई की।
मंदिर में साफ-सफाई के बाद
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने लोगो से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का दर्शन करने और दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम आ रहे हैं, पूरा देश राममय है। सभी भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है। भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनर्स्थापित करने की पावन तिथि है।
प्रभु श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक,शाश्वत आस्था और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर करोड़ो लोगो की सामुहिक शक्ति और भावना का प्रतीक बने, इसके लिए हमे सभी पवित्र स्थलों को भी इस मौके पर स्वच्छ बनाना होगा।
उक्त अवसर पर विनय पाण्डेय,विनय तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह,अशोक कुशवाहा,रवि कुशवाहा, राजेश शाह,अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
More Stories
संयुक्त जिला चिकित्सालय में धूमधाम से मनाया गया “कन्या जन्मोत्सव”
09 जुलाई को होगा वृक्षारोपण महा अभियान, तैनात हुए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
देवरिया पुलिस का सघन बैंक चेकिंग अभियान, नागरिकों में बढ़ा सुरक्षा का विश्वास