Friday, February 20, 2026
Homeमहाराष्ट्रलंबे अरसे के बाद सफाई कामगारों के वारिसदारों को मिला न्याय

लंबे अरसे के बाद सफाई कामगारों के वारिसदारों को मिला न्याय

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार के अथक प्रयासों से गत दिनों महाराष्ट्र सरकार की ओर से सफाई कामगारों के वारिसदारों के अधिकारों के लिए लाड पागे समिति के निर्णय को 1975 से लागू किया गया। सरकार द्वारा लाड पागे समिति के निर्णय को महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू किए जाने की खुशी में, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि लंबे अरसे से सफाई कामगारों के वारिसदारों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा था, जबकि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन ( ६०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार की ओर से सफाई कामगारों के वारिसदारों को न्याय दिलाने के लिए मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके अलावा मंत्रालय में संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई। अंततः में महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की अवर सचिव सुनीता गायकवाड़ द्वारा एक परिपत्रक निकालकर 24 फरवरी 2023 से लाड पागे समिति की सिफारिश को लागू कर दिया गया। लाड पागे समिति की सिफारिशें लागू किए जाने से सफाई कामगारों में खुशियां व्याप्त हो गई है ।लाड पागे समिति की सिफारिश को लागू कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार को सफाई कामगारों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments