अधिवक्ताओं ने अपनी मांगो पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बार एसोसिएशन बरहज के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौप बार एसोसिएशन बरहज ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, साशन द्वारा अपेक्षित व विधि द्वारा स्थापित होने वाले नैतिक एवं आदर्शपूर्ण मूल्यों की स्थापना के लिए देश के समस्त अधिवक्ताओं की मूलभूत एवं मौलिक अधिकार व आवश्यकताओ की पूर्ति तथा देश व्यापी समस्याओ के सन्दर्भ में प्रदेश स्तरीय समिति बनाया जाय। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम अविलम्ब लागू किया जाय। देश की आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बावजूद प्रदेश के सभी अधिवक्ता बिना किसी अनुदान या मानदेय के पूरी इमानदारी व निष्ठापूर्वक करकट के नीचे, पेड के नीचे खुले आसमान में दिवाल के सहारे कड़ी धूप व बारिस में तमाम कठिनाईयो का सामना करते हुए अपने न्यायिक कार्यो का निर्वहन करते है, परन्तु आज तक अधिवक्ताओं को बैठने हेतु सुदृढ व्यवस्था एव सुरक्षा को लेकर कोई प्रभावी योजना व कार्यवाही नही की गयी। अधिकार एवं मूल भूत आवश्यकताओ के सम्बन्ध में देश के लगभग सभी बार एसोसिएशनो द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार मांग की जा रही है, अतएव विधि आयोग उ०-प्र० मे विचाराधीन अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब लागू किया जाय। प्रदेश के सभी न्यायालयो मे सी.सी.टी.बी. कैमरा लगाया जाय तथा उसे संचालित किया जाय। ताकी न्यायिक अधिकारियो की कार्य क्षमता का सुलभ संज्ञान हो। प्रदेश के प्रत्येक गाँव, गरीब जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय आसानी से उललब्ध हो के दृष्टिगत देश के सभी मण्डल मुख्यालयो पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद की एक विशेष खण्ड पीठ की स्थापना की जाय। जनपद स्तर पर मानिटरिंग सेल की बैठक में बतौर सदस्य जनपद मुख्यालय की सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री का शामिल किया जाय, तथा यह बैठक माह में दो बार आयोजीत हो जिससे अधिवक्ताओ के समक्ष आ रही समस्याओ का सिघ्रातिशिघ्र निराकरण हो सके। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी लोक कल्यांणकारी योजनाओ में सभी अधिवक्ता बन्धुओ को शामिल किया जाय। अधिवक्ताओ को सामुहिक स्वास्थ्य बीमा योजना मु० 10,0000/ रू० एवं सामुहिक टर्म पालिसी मु० 10,0000 /- रू० आच्छादित किया जाय। विधान परिषद में अधिवक्ताओ के लिए सीट आरक्षित की जाय।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

1 hour ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

4 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

6 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

7 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

7 hours ago