स्थानांतरित सीजेएम मीनाक्षी सोनकर को अधिवक्ताओं ने समारोहपूर्वक दी विदाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्थानान्तरित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी सोनकर का जनपद न्यायालय के सभागार में बुधवार को ससमारोह विदाई दी गई।
इस अवसर प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार तृतीय ने कहा कि स्थानांतरण सेवाकाल का एक अभिन्न अंग है। सेवाकाल के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण होता रहता है। व्यक्ति अपने अच्छे आचरण एवं व्यवहार से लोगों के हृदय में एक अच्छा स्थान बना लेता है।
समारोह के शुभारम्भ में अधिवक्ताओं ने स्थानान्तरित सीजेएम मीनाक्षी सोनकर को पुष्पगुच्छ एवं बुके दे कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
सीजेएम मीनाक्षी सोनकर ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सीजेएम के रुप में जो स्नेह, प्यार एवं सम्मान मिला है, उसे भुला पाना सम्भव नहीं है।
समारोह में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राम नगीना यादव, एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट दिनेश प्रताप सिंह, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी, एडीजे फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक प्रथम महेंद्र कुमार सिंह , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी, सीजेएम श्वेता श्रीवास्तव, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, जेएम भारती तायल, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक प्रथम अक्षिता, सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक द्वितीय मोहम्मद फराज हुसेन, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, महामंत्री दुर्गेश नरायन मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, चतुरजी शुक्ल, राकेश जी मिश्र, चन्द्र भूषण मणि त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्र, जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव, आशीष प्रसाद पांडेय, अनिल कुमार सिंह, कुन्दन सिंह, मनोज कुमार, राम भवन चौधरी समेत अन्य न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago