एडीओ पंचायत ने चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के सगड़ी तहसील के विकासखंड हरैया के पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत रोहुवार में एडीओ पंचायत द्वारा चौपाल लगाया गया ।चौपाल में एडीओ पंचायत हरैया राणा प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत भवन पर वंचित लाभार्थी को सीधा मिलेगा। पेंशन ,किसान सम्मान निधि, आवास ,राशन कार्ड आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया ।
बता दें कि गांव की आबादी 2000 लगभग, 1625 मतदाता हैं ,125 जॉब कार्ड धारक मजदूर हैं ,36 अंतोदय कार्ड धारक और 144 पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक है ।प्रधानमंत्री आवास 16 लोगों को मिला है, 77 पात्र लाभार्थी का शौचालय बनाया गया, 140 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है आरसी सेंटर के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान फूलमती कुमारी, सचिव सावन सोनकर, एडीओ पंचायत राणा प्रताप सिंह, प्रबंधक पूर्व प्रधान राम सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे ।
इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय हसनपुर पर ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं से लोगों को अवगत कराया गया। ग्राम प्रधान मानसिंह पटेल व एडीओ एसटी रामकृपाल दुबे ने लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और वंचित लाभार्थी को तत्काल संपर्क कर लाभ पहुंचाने के लिए कहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

48 minutes ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

2 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

2 hours ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

2 hours ago

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

3 hours ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago