हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत 8 दिसंबर को विद्न्यंतर इंटरनेशनल स्कूल पटवध कौतुक के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीडियो पंकज मौर्या तथा मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंधक विद्यांतर इंटर नेशनल स्कूल विपिन कुमार राय के संरक्षण में, कार्यक्रम संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मौर्य के निर्देशन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद, योगा, जिमनास्टिक, अंताक्षरी तथा एकांकी प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बच्चों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में बिलरियागंज ब्लॉक के समस्त विद्यालयों के बच्चे और अध्यापक गण उपस्थित रहे। बच्चों ने अपनी पूरी मेहनत से प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसके तहत पी,टी, जूनियर स्तर ,योग+ जिमनास्टिक बालक वर्ग में क.वि. असरफपुर को स्थान मिला है, तथा सुलेख उच्च प्राथमिक स्तर पर स्नेह लता प्रथम करीना कुमारी द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय पर अंशिका सोनकर, प्राथमिक विद्यालय अमरौला देह, पीटी जूनियर स्तर पर जोलहा जमुवां प्रथम आया तथा पटवध द्वितीय पीटी प्राथमिक स्तर पर (बालक) खालिसपुर प्रथम, खालिसपुर प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय दोरजी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय खालिसपुर जूनियर स्तर प्रथम (पीटी) तथा प्राथमिक स्तर पर प्रथम पीटी प्राप्त किया। कार्यक्रम अभी आगे की तरफ चल रहा था, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शासन द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम कराए जाते हैं और इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है। इस तरह का कार्यक्रम पूरे जनपद में ब्लॉक स्तर पर समस्त विद्यालयों के साथ किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में नाश्ता और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबदन यादव, योगेंद्र यादव, महेंद्र पुरी ,पंकज राय ,अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव ,हरेंद्र यादव ,आशुतोष मिश्रा, ज्ञान शंकर राय ,जगजीवन राम ,लालचंद यादव, केदार वर्मा, निवेदिता राय, कंचन पाल ,अंजू राय ,वंदना राय ,ओम प्रकाश गौड़, हरिनाथ आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जय हिंद सिंह ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago