संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट जय प्रकाश की अध्यक्षता में जनपद के राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचक नामावलियों एवं अन्य बिन्दु के संबंधित संपन्न हुई।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर सभी राजनैतिक दलो के द्वारा बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जाए तथा उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय अथवा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का भली भांति अध्ययन कर ले यदि किसी का नाम छूट गया हो अथवा किन्ही कारणवश मृतक या अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गया हो तो नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरवाकर सम्बन्धित बीएलओ को उपलब्ध करवा दें।
इस अवसर पर उप जिला मजिस्ट्रेट खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, उप जिला मजिस्ट्रेट मेंहदावल संजीव राय, तहसीलदार धनघटा योगन्द्र कुमार पाण्डेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, जिला महामंत्री भाजपा गणेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष कॉग्रेस पार्टी जयप्रकाश, समाजवादी पाटी पदाधिकारी रामदरश यादव, कार्यालय प्रभारी सपा मनोहर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य बसपा अभिषेक कुमार, जिला पंचायत सदस्य रामजी फौजी, जिला महासचिव आम आदमी पार्टी ब्रम्हदेव सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष युवा मंच अपना दल एस मणिचन्द्र चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस शम्भू चौधरी, सहित विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…