स्कूल से निकाले गए विद्यार्थियों का प्रवेश दो दिन में-शिक्षा अधिकारी

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
गुलजार नगर स्थित विस्डम एकेडमी के प्रबंधक को ठाणे शिक्षा अधिकारी ने, फटकार लगाते हुए कहा कि मनमाने ढंग से स्कूल से लिविंग सर्टिफिकेट देकर निकाले गये सभी 3 विद्यार्थियों को दो दिन के अंदर स्कूल में प्रवेश दिया जाय। यदि स्कूल प्रबंधक द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाता हैं, तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जायेगी।जबकि विस्डम एकेडमी के स्कूल प्रबंधक द्वारा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के आचरण के उपर आरोप लगाते हुए, तीन विद्यार्थियों को लिविंग सर्टिफिकेट देकर स्कूल के बाहर निकाल दिया। बच्चों का भविष्य अंधकार में न जाने पाए इस परिप्रेक्ष्य में अभिवाहकों ने शिक्षा सुधार समिति की स्थापना कर, काॅ.विजय कांबले के नेतृत्व में इस शिक्षण संस्थान के खिलाफ पालिका आयुक्त, शिक्षण विभाग सहित अन्य विभागों में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन, भिवंडी पालिका के शिक्षा विभाग सहित आयुक्त ने अपना पल्ला झाड़ते हुए, स्कूल प्रबंधक के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। जिसके फलस्वरूप पालिका मुख्यालय के सामने शिक्षा सुधार समिति बैनर तले “मेरी पाठशाला” सड़क पर लगाकर कई दिनों तक स्कूल से निकाले गये विद्यार्थियों के साथ आन्दोलन किया, किन्तु पालिका प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।शिक्षा सुधार समिति ने पालिका प्रशासन व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ भिवंडी न्यायालय में दावा दाखिल कर बच्चों के भविष्य व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसकी सुनवाई के दौरान, दिवानी न्यायालय के न्यायाधीश ने स्कूल व पालिका प्रशासन को फटकार लगाते हुए विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश देने के लिए आदेश पारित किया। न्यायालय के आदेश के बाद भी स्कूल प्रबंधक द्वारा निकाले गये बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया। अभिभावकों ने पुनः प्राथमिक शिक्षा जिला परिषद, ठाणे के शिक्षण विभाग में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और न्यायाधीश द्वारा दिया गया आदेश प्रेषित किया गया। जिसके उपरान्त जिला परिषद ठाणे प्राथमिक शिक्षा विभाग के शिक्षा अधिकारी डाॅ.भाऊ साहेब कारेकर ने विस्डम अकादमी स्कूल के प्रबन्धक को फटकार लगाते हुए स्कूल से निकाले गये तीनों विद्यार्थियों को दो दिन के अंदर शीघ्र स्कूल में प्रवेश देने के लिए आदेश जारी किया। इसके आलावा चेतावनी भी दी है अगर आदेश का उल्लंघन हुआ तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दिया जायेगा और इसकी एक प्रति भिवंडी पालिका के प्रशासनिक अधिकारी को भेजकर अवगत करवाया है। स्कूल में बच्चों की वापसी को लेकर अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

10 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

11 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

11 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago