चालू शैक्षिक सत्र में समर्थ पोर्टल के जरिए ही होगा प्रवेश: प्राचार्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने एक भेंट में बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में प्रवेश केवल समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इस प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष व प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी ने कहा महाविद्यालय में संचालित होने वाले समस्त पाठ्‌यक्रमो का उल्लेख पोर्टल पर है। पंजीकरण की तिथि 01 मई से 31 जून तक निर्धारित की गई है।
ज्ञात हो कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण पूर्ण कर लेने के पश्चात् नव प्रवेशित छात्र – छात्राओं को एक यूआरएन (यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर) प्राप्त होगा। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेगा। बिना यूआरएन नंबर के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि नवप्रवेशित छात्र-छात्रा को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखने हेतु महाविद्यालय में समर्थ हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जा रहा है।रजिस्ट्रेशन के लिए किसी सायबर कैफे पर जाने की आवश्यकता नही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

11 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

11 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

11 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

11 hours ago