संस्कार सेंट्रल एकेडमी ने अपने टॉपर बच्चों को किया सम्मानित

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत फाजिलनगर स्थित संस्कार सेंट्रल एकेडमी के बच्चों का दब दबा रहा। सीबीएसई की परीक्षा में परचम लहरा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अपने क्लास में टॉपर सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को विद्यालय में गुरुवार को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। मंगलवार को जारी सीबीएसई परोक्ष परिणाम में संस्कार सेंट्रल एकेडमी के क्लास 10वी की छात्रा अंकिता राव 95.2, कृष्णा कुमार 92.2, अनुराग 91.8, अंशिका पाण्डेय व आशिया शाह 90.6 प्रतिशत, कार्तिक यादव,सलोनी गुप्ता, आदर्श राय 90 प्रतिशत, मनीष कुमार पाठक,अनमोल प्रजापति प्रतिशत 89 सहित बुशरा इमाम, विकास कुमार राय, कृति मंजारी, रिधिका वर्मा, रवि पटेल, नंदिता कुमारी, दिव्यांशी गुप्ता, आंचल शर्मा, आंचल गुप्ता, श्रीजल कुशवाहा, रितेश कुमार, अब्दुल मुस्तफा ने क्लास में बढ़िया अंकों से सफलता प्राप्त किया है। वहीं 12 वीं की क्लास में रेहान सिद्दीकी 92 प्रतिशत, रजनीकांत यादव, श्रेया पाठक, अंजली मद्धेशिया, आराध्या त्रिपाठी ने क्लास में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। सभी बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक पशुपतिनाथ जायसवाल ने कहा कि विद्यालय के बच्चों का मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते यहां के बच्चे लागतार जनपद के टॉपर में अपना स्थान बना रहे हैं। संरक्षक बैरिस्टर जायसवाल ने कहा कि इस विद्यालय के शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने से यह सब संभव हो पा रहा है। यहां के बच्चे नीट और जेईई में में भी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य नागेन्द्र प्रताप सिंह, शिक्षक सीपी ओझा, शिक्षिका पिंकी मिश्रा, अजय सिंह, विनोद राय, दीपक सिंह, राजन कुमार आदि ने भी संबोधित करते हुए बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान दीपक गुप्ता, कुलदीप पाठक, अभिमन्यु कुमार, किरन चौधरी, पूजा रानी, ग़मल यादव सहित ढेरों की संख्या में छात्र छात्राएं अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

6 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

12 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

12 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

12 hours ago