शरीर में जब तक खून का एक कतरा भी रहा समाजवादी पार्टी के झंडे को झुकने नहीं दूंगा: अब्दुल कलाम

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जनपद आगमन पर सपाइयों ने किया स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संत कबीर नगर जनपद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम को सौपी बड़ी जिम्मेदारी, और उन्हें सपा जिला अध्यक्ष बनाया। वहीं सपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम का खलीलाबाद के हीरा लाल डिग्री कॉलेज पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया सैकड़ों की संख्या में डिग्री कॉलेज पहुंचे सपाइयों ने पूर्व विधायक व सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम को फूल मालाओं से लाद दिया व शुभकामनाएं भेंट की. वही कलाम का काफिला जब डिग्री कॉलेज से सपा पार्टी कार्यालय पहुंचा तो अपनी पलकें बिछाए कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर भी उनका माल्यार्पण व बुके देखकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सपा नेता सुनील सिंह, जयराम पांडे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, जि.प.सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, सपा नेता लोरिक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, केडी यादव, राम दरस यादव, नित्यानंद यादव, राहुल यादव बादल, अखलाक अहमद, कौशल चौधरी,रमेश यादव सहित तमाम पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिस पर वह पूरी तरीके से खरा उतरने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष होना कोई बड़ी बात नहीं है जिलाध्यक्ष मैं ही नहीं बल्कि इस कार्यालय में बैठे सभी लोग हैं। पार्टी की नीतियों को अत्यधिक लोग तक पहुंचाना हमारा संकल्प होगा घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को बता कर उन्हें पार्टी से जोड़ 2024 के पार्लियामेंट चुनाव को हम सभी फतेह करने का कार्य करेंगे।

मीडिया से बातचीत में कलाम ने कहा कि जब तक शरीर में खून का एक भी खतरा रहेगा पार्टी के झंडे को झुकने नहीं दूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी के द्वारा कार्यकर्ता व पदाधिकारी का उत्पीड़न किया जाता है तो कार्यालय का घेराव कर कार्यकर्ता को न्याय दिलाने की बात कहीं। मीडिया से बातचीत में कलाम ने आगामी पार्लियामेंट के चुनाव को लेकर कहा कि चाहे लड़कर चाहे डंडा खाकर चाहे जेल जाकर 2024 के पार्लियामेंट चुनाव को जीतना है। इस दौरान मौजूद रहे, पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व विधायक जय चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव,सुनील सिंह, जयराम पांडे,लोरिक यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, केडी यादव, नित्यानंद यादव,राम दरस यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, शैलेंद्र यादव, अखलाक अहमद, राहुल यादव बादल, आलोक यादव सोनू, कौशल चौधरी,जिला पंचायत सदस्य हनुमान कनौजिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

55 minutes ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

1 hour ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

5 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago