Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीडब्ल्यूडी की जमीन पर बसे लोगों पर प्रशासन का बुलडोजर

पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बसे लोगों पर प्रशासन का बुलडोजर

अतिक्रमण हटाने के दौरान उजड़े दुकानदारों ने की कही बसाने की मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सलेमपुर नगर के डाक बंगले के सामने करीब तीन दशक से रह रहे दुकानदारो को प्रशासन द्वारा उजाड़ दिया गयाl जिसके बाद वहां बसे लोग सड़क पर
आ गएl दुकानदारों ने मानवता के नाम पर जीविका चलाने के लिए कहीं विस्थापित करने की मांग किया है।हटाये गए दुकानदार कमरुद्दीन पत्ती मिस्त्री ने कहा कि हम लोगों के अचानक उजड़ जाने के कारण परिवार पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।सरकार कहीँ हमलोगों के जीवन यापन की व्यवस्था करा दे। वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले श्यामबदन शर्मा ने बताया कि करीब तीस साल से हम लोग यहीं दुकान चलाते थे, दुकान उजड़ जाने से भुखमरी की नौबत आ जायेगी।इसी तरह की बात रामबहादुर विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, गुड्डु, सुमित वर्मा, भुअर शर्मा, कमलदेव शर्मा भरत आदि दुकानदारों ने अपनी पीड़ा बताई। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए एस डी एम और सलेमपुर नगर पंचायत के कर्मचारी राजस्व विभाग के लोग उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments