Friday, April 10, 2026
HomeNewsbeatयुवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में...

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा ने योजना की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसे सभी बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स, क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई लीड बैंक पवन कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में लंबित आवेदन पत्रों का सतत फॉलोअप कर प्रगति सुनिश्चित कराएं तथा स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें।
मुख्य विकास अधिकारी श्री त्रिपाठी ने भी सभी जिला बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनांतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। साथ ही उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक को योजना की नियमित समीक्षा करते हुए लक्ष्यानुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रगति करने वाले जिला बैंक समन्वयकों, बैंक शाखा प्रबंधकों, अग्रणी जिला प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा तथा उ0प्र0 ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय प्रसाद को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही योजना के अंतर्गत चयनित युवा उद्यमियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments