अफवाहों पर प्रशासन सख्त: जिले में डीजल-पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं — डीएम

पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक: कनस्तर-बोतल में तेल बिक्री पर रोक, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर डीजल-पेट्रोल तथा एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के मद्देनज़र जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में ईंधन और गैस की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसी मालिकों से डीजल-पेट्रोल तथा एलपीजी सिलिंडरों की उपलब्धता और आपूर्ति की जानकारी ली। इस पर सभी संचालकों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से डीजल-पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति मिल रही है और जनपद में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में कहीं भी डीजल-पेट्रोल या गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जान-बूझकर अफवाह फैलाकर लोगों में अनावश्यक घबराहट पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में वाहनों के अतिरिक्त किसी कनस्तर, बोतल या अन्य बर्तन में डीजल- पेट्रोल की बिक्री न की जाए। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से बार-बार ईंधन खरीदने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दी जाए।
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को भी निर्देशित किया कि एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति केवल ऑन-लाइन बुकिंग के आधार पर ही की जाए और उपभोक्ताओं के घर तक ही वितरण सुनिश्चित किया जाए। बिना ऑन-लाइन बुकिंग के एलपीजी सिलिंडर का वितरण पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस एजेंसी के गोदाम से सीधे सिलिंडर का वितरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि टीम गठित कर प्रवर्तन कार्रवाई को तेज किया जाए तथा औचक निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर संबंधित पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह सहित पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

12 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

12 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

12 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

12 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

12 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

12 hours ago