प्रशासन ने दो दलालों पर कराया प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज
मरीजों को दलाल बरगला कर निजी अस्पतालों में ले जाते हैं
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सक्रिय दलालों के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही में दो दलालों को पकड़ते हुए उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार द्वारा औचक छापे में दो संदिग्ध महिला चिकित्सालय गेट पर घूमते मिले । अपर उपजिलाधिकारी द्वारा पूछताछ में दोनो बहाने बने लगे । पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो आरोपियों आदर्श पुत्र आद्या प्रसाद और अयोध्या पुत्र महेश प्रसाद नियमित रूप से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को खराब इलाज का हवाला देते बरगलाकर निजी अस्पतालों में ले जाते हैं। अपर उपजिलाधिकारी द्वारा दोनो आरोपियों को पुलिस के हवाले करते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय फार्मासिस्ट एस.बी. सिंह के माध्यम से भा.दं.सं. 1860 की धारा 420 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अपर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी को कुछ अराजक तत्त्वों के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इसी क्रम में उनके द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय में औचक निरीक्षण कर ऐसे तत्वों को चिन्हित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। उनके निर्देश के अनुपालन में औचक निरीक्षण कर दोनो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया और आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इससे पूर्व भी जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण कर संदिग्ध लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
जिलाधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों अथवा किसी भी कार्यालय में इस प्रकार के अराजक तत्त्वों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे तत्वों को चिन्हित करते हुए विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…