Tuesday, March 31, 2026
HomeNewsbeatबस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीएम, बेहतर इलाज के...

बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने पहुंचे एडीएम, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
रतनपुरा के पास हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने देर शाम जिला अस्पताल और शारदा नारायण हॉस्पिटल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने डॉक्टरों से कहा कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि गंभीर रूप से घायल मरीजों की विशेष निगरानी की जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद ली जाए।
घायलों के परिजनों से बातचीत के दौरान एडीएम ने उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का बेहतर और निशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे किसी भी परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े।
प्रशासन की इस सक्रियता से परिजनों को राहत मिली और उन्होंने उपचार व्यवस्था पर संतोष जताया। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments