छत से गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कैलाश रावत की बलिया में हुई हादसों में मौत

फाइल फ़ोटो कैलाश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर पूर्वी, बरहज निवासी कैलाश रावत (50) पुत्र स्व. छेदी की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे रिश्तेदारी में बलिया जनपद के सिकंदरपुर क्षेत्र गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश रावत रात का भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए थे। देर रात उन्हें लघुशंका लगी, और जैसे ही वह छत की मुंडेर के पास पहुंचे, उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। तेज आवाज सुनकर घरवालों ने उन्हें गंभीर अवस्था में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैलाश रावत का परिवार इस हादसे से पूरी तरह टूट चुका है। वह दिहाड़ी पर निजी स्कूलों में स्वीपर का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी रमावती के अलावा दो पुत्र – अजय, अजीत तथा दो पुत्रियां – अंजलि और मुस्कान हैं। अजय और अंजलि की शादी हो चुकी है।

जैसे ही कैलाश की मौत की खबर पटेल नगर स्थित उनके घर पहुंची, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह जब मृतक का शव घर पहुंचा तो पत्नी रमावती और अन्य परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस असमय गई जान पर दुख जता रहा है।

स्थानीय लोग और रिश्तेदार भारी मन से अंतिम दर्शन को पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे ताकि परिवार का जीवन यापन किसी प्रकार जारी रह सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago