गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मातृछाया बेसहारा मानसिक महिला मंदित आश्रय गृह अग्रसेन चौराहा गांधी गली में एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में बेसहारो को वितरित किया गया दीपावली गिफ्ट। दीपावली की शुभ अवसर पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता के नेतृत्व में सदर तहसील प्रशासन, तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो प्रदुमन सिंह, कानूनगो मुन्ना, लेखपाल ऋषिकेश सिंह, मातृ छाया आश्रय गृह अग्रसेन चौक पहुंचकर बेसहारा रह रहे महिला व पुरुषों को मिठाई केला सहित अन्य खाने के सामानों को वितरित किया, जिससे बेसहारा को महसूस न होने पाए की हमारी देखरेख करने वाला त्योहारों के समय में कोई नहीं है। लेकिन गोरखपुर प्रशासन त्योहारों के मौके पर बेसहारा, कुष्ठ जनो वृद्ध जनों का पूरा ख्याल रखती है जो त्योहारों के मौके पर साजो सामान देने का कार्य करती है मातृछाया के प्रबंधक आलोक मणि त्रिपाठी के देखरेख में बेसहारा मानसिक रहते हैं जो ठीक हो जाने के बाद उनके घरों को सम्मान के साथ पहुंचने का कार्य किया जाता है। अभी वर्तमान में मातृछाया चैरिटेबल फाउंडेशन गांधी गली में सत्रह बेसहारा महिला व पुरुष रह रहे हैं, जिन्हें खाने-पीने स्वास्थ्य संबंधित सभी देखरेख चैरिटेबल द्वारा किया जाता है।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…