किसान परिवारों में दीपोत्सव मनाए पदाधिकारी- पवन मिश्र
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली हर्ष और उल्लास का पर्व है, दीपावली का त्यौहार समाज में फैली कुरूतियो के अंधकार को मिटाकर अच्छाई के प्रकाश रूपी रास्ते पर चलने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली समृद्धि और खुशहाली का त्यौहार है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने किसान मोर्चा पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के दिन किसान मोर्चा पदाधिकारी अपने गांव के लाभार्थी किसान परिवारों में जाकर उनके घर पर दिप जलाकर उत्तरप्रदेश सरकार की सात वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक देकर दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।
किसान मोर्चा प्रभारी श्रीनिवास मणि ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित के लिये ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 50 से अधिक किसान कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने फुलझड़ी जलाकर किसान मोर्चा की तरफ से सभी पदाधिकारियो को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सदस्यता सह संयोजक अजय उपाध्याय, अंकुर राय, भगवान यादव, मुकेश राय, हृदयालाल शर्मा, राजन धर द्विवेदी, अरुण मिश्र, सुब्रत सिंह, सत्येन्द्र सिंह सोनू, मंजेश कुशवाहा, बलवन्त सिंह, जवाहर मिश्र, गौतम सिंह, अशोक तिवारी,सुमन्त चतूर्वेदी, आयुष यादव, रामाश्रय यादव, प्रभुनाथ पाण्डेय, ओम प्रकाश चौरसिया, गब्बर दुबे ज्ञानचंद कुशवाहा उपस्थित रहे।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…