एडीएम प्रशासन ने ली बैठक, आईजीआरएस प्रकरणों की हुई समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेन्द्र सिंह ने बुधवार को आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने यह बैठक उन अधिकारियों के साथ की जिन्होंने शिकायतों को अनावश्यक रूप से अंतिम तिथि तक लंबित रखा। अपर जिलाधिकारी जैनेन्द्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान समय पर न होने से न केवल जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है, बल्कि शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान भी प्राप्त नहीं हो पाता।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण में आवेदक से संपर्क, स्थलीय जांच और आवेदक की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। इस विषय पर प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी, और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार सदर, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी, थानाध्यक्ष तरकुलवा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, खंड विकास अधिकारी भागलपुर, खंड विकास अधिकारी रामपुर कारखाना, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदर तथा चकबंदी अधिकारी रुद्रपुर के लंबित प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago