तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुदही चैंपियन

सेवरही व तमकुही क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत दोमाठ के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में  दुदही ब्लाक की टीम प्रथम स्थान पर रही हैं। सेवरही व तमकुही क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ी आगामी 28 व 29 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी तमकुहीराज विकास चंद ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से छात्रों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया, झंडा फहराया व मार्च पास्ट की सलामी ली। खेल भावना की शपथ दिलाई व विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बीईओ तमकुही सुधीर कुमार ने कहा खेल प्रतियोगिता से छात्रों के खेल प्रतिभा में निखार आता है। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजक बीईओ डा. प्रभात चंद राय के नेतृत्व में ब्लाक व्यायाम शिक्षकगण धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव व नवनीत तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक राजेश यादव, अनुदेशकगण अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, राकेश कुमार, रवीश कुमार, ऐजुल हक, रवींद्र यादव, संतोष पटेल, राजेश राय, बाद ब6राजेश श्रीवास्तव, विद्यासागर, संतोष पटेल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ 50 मी में प्रिंस दुदही, 100 मी में प्रमोद सेवरही, 200 मी में सोनू दुदही, 400 मी में विक्की दुदही ने प्रथम स्थान लाया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग दौड़ 50 मी में रूखसार सेवरही, 100 मी में साहिना दुदही, 200 मी रागिनी तमकुही, 400 मी में संयोगिता दुदही प्रथम स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग  दौड़ 100 मी में मोनू तमकुही, 200 मी में राजन दुदही, 400 मी में पिंकेश गुप्ता दुदही, 600 मी में संदीप राजभर दुदही ने बाजी मारी। जूनियर स्तर बालिका वर्ग दौड़ में 100 मी में परी दुदही, 200 मी में आफरीन दुदही, 400 मी में अफरीन दुदही, 600 मी हसीना दुदही ने बाजी मारी। मानचित्र में आदित्य तमकुही, श्रुतलेख में सीता कुशवाहा तमकुही, योगासन में रविकिशन सेवरही, रंगोली में रागिनी,वंदना, लोकनृत्य में तमकुही, सुलेख में नीरू दुदही ने बाजी मारी। अध्यक्षता एकबाली राय अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक संघ सेवरही ने किया। संचालन दुर्गेश सिंह व अजय कुशवाहा ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राशिसं के अध्यक्षगण अरुणेंद्र कुमार राय, शंभू यादव, मंत्रीगण देवेंद्र ओझा, रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष मधेश मिश्र, रामप्रकाश शर्मा, मंत्री अंजनी सिंह, योगेंद्र शर्मा, सुमंत मिश्र, आफताब आलम, रवि आर्य, नन्हे प्रसाद, धनन्जय मिश्र, मुनीब प्रसाद, विनोद कुमार, अजय तिवारी, रजनीश प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह कुशवाहा, आलोक पटेल, नीतिश, कृपाशंकर चौधरी, मुस्तकीम, रजनीश प्रकाश, राजेश सिंह कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

50 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

56 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago