मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी रेंज एस. चनप्पा ने अधिकारियों के साथ एकला बांध स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में स्थल पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें, जिससे विसर्जन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डीआईजी रेंज एस. चनप्पा ने विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी संबंधित विभाग निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करें, ताकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन का जोर है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावी रहे। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखते हुए आवश्यक इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन, एसपी सिटी निमिष पाटील, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

27 minutes ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

39 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

42 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

51 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

2 hours ago