माथे का सिन्दूर मिटा कर जश्न
मनाना दुश्मन का जश्नी नारा है,
ऑपरेशन सिन्दूर में आँखे फूटी,
टाँगे टूटी, बही लहू की धारा है।
मची तबाही पूरे पाकिस्तान में,
तब आकाओं की सुधि आई है,
पर साथ नहीं देने वाला कोई है,
बर्बादी की नौबत जो बन आई है।
ब्रह्मोस, पृथ्वी, अग्नि, धनुष और
प्रहार ये पाँच कहर जब ढाते हैं,
लड़ाकू सुखोई, एमआइ, मिराज
मिग, तेजस, राफेल भी गरजते हैं।
हैलीकॉप्टर ध्रुव, चेतक, चीता,
एमआई, एचएएल लाइट कॉम्बैट
एचएएल रुद्र, आवीक्षी सर्चर,
हेरोन भारतीय जखीरे में शामिल हैं।
प्रशिक्षक हॉक, एमके 132,
एचजेटी-16 किरण, पिलैटस
सी-7, एस 400 भी शामिल हैं,
यह सारे नाकों धूल चटाते हैं।
अमृत काल योग शुभ भारत का,
कालसर्प योग अशगुन पाक का,
सदियों के पापों की गठरी फटी,
सावधानी हटी और दुर्घटना घटी।
आदित्य कटोरा तेरा अब खाली है
और आगे भी खाली ही रह जाएगा,
अब तेरे और कई टुकड़े हो जायेंगे,
पापी बंदे ख़ुद ही लड़कर मर जाएँगे।
डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…