राष्ट्र रत्न अवार्ड पा कर आदित्य चौरसिया ने बढ़ाया जिले का मान

लोगो में ख़ुशी की लहर

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विकास खंड भलुअनी ग्राम पंचायत भेडापाकड़ के मूलत निवासी एवं बैतालपुर क्षेत्र के पीएस सत्याग्रही विद्यालय के, प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार चौरसिया को राष्ट्र रत्न अवार्ड से हरियाणा के कुरूक्षेत्र में सम्मानित किया गया है। अवार्ड मिलने पर क्षेत्र के लोगो ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को श्री रामबृक्ष इण्टर मीडिएट कालेज अजयपुरा के प्रधानाचार्य दुर्गेश चौरसिया ने देते हुए कहा कि, नवोदय क्रांति परिवार भारत द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र में हुआ। इस कार्यशाला में वैदिक गणित, लेखन, शून्य नवाचार गतिविधि, हिन्दी भाषा शिक्षण, का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में देश के 100 से अधिक शिक्षकों को राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ अमेरिका में सत्यमेव जयते के संस्थापक ओम वर्मा ने आनलाइन किया। मुख्य अतिथि के रूप में अफ्रीका के आदर्श शिक्षा संस्थान के संस्थापक सौदान सिंह तरार रहे। चौरसिया ने कहा कि आदित्य कुमार चौरसिया प्रारंभ से ही होनहार और कुशलछात्र रहने के पश्चात, आदर्श शिक्षक की भूमिका निभा रहे थे। इन्हें राष्ट्र रत्न अवार्ड मिलने से देवनगरी देवरिया जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई।
अवार्ड मिलने पर पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, प्रधानाचार्य दुर्गेश चौरसिया,सपा युवा नेता पंकज प्रताप चौरसिया, अनिल कुमार चौरसिया, अर्जुन चौरसिया, बुद्धि सागर चौरसिया, संतोष चौरसिया, रामाशंकर चौरसिया, सुनील चौरसिया, आनंद चौरसिया, रामभरोसा चौरसिया, रविराज चौरसिया,रत्नेश कुमार चौरसिया, विरेन्द्र चौरसिया, उमेश प्रसाद चौरसिया, श्रवण चौरसिया, भीम चौरसिया, रामबचन चौरसिया, सरोज चौरसिया, ओपी चौरसिया, विवेक चौरसिया, अभी भाटिया,चंदन चौरसिया, सहित चौरसिया समाज के अनेक लोगों ने बधाइयां दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago