भाजपा सरकार मे महंगाई आसमान छु रही हैं – विजय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को सपा कार्य कार्यकर्ताओं ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढाएं जाने के विरोध मे, बरहज देवरिया बाई पास पर गैस सिलेंडर और हाथ में तकथी पर सलोगन लिख विरोध प्रदर्शन किया व सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी हैं महगाई चरम पर बढी हैं, और यह सरकार महगाई कम करने के बजाए देश की जनता को महगाई की आग में झोकती जा रही हैं। जिसका हिसाब आने वाले लोक सभा चुनाव में प्रदेश और देश की जनता लेगी, भाजपा ने जनता को गुमराह करके सरकार बनाई हैं। यही भाजपा ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में कहा था कि, हमारी सरकार बनेगी तो लोग को रोजगार मिलेगा, किसानों की आय दुगनी होगी, तथा महगाई कम करेंगे जिस पर प्रदेश की जनता ने विश्वास कर भाजपा को वोट दिया, लेकिन सरकार बनते ही भाजपा की सरकार ने रोजगार देने के बजाए नौकरी छीनने का काम कर रही और किसानों की आय दुगनी करने के बजाए कम कर दी तथा महगाई को आसमान पर चढ़ा दिया, जिससे आम आदमी का जिना मोहाल हैं। जनता अपना वोट भाजपा को देकर ठगा महसूस कर रही हैं। जनता अब ठान चुकी हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ वोट देकर सबक सिखाना है। इस दौरान मुख्य रूप से अजित सिंह, विकास यादव, संजीव पाण्डेय, सुरेश शर्मा, विपिन सिंह, हसमत अली,महावीर गुप्ता, बादल प्रजाति, अजित कुमार, राजू श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन यादव, परमात्मा यादव, अभिनव यादव, राजू यादव, सुरेंद्र कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

16 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

16 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

16 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

16 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

17 hours ago