Categories: Uncategorized

एडीजी जोन ने की दुर्गापूजा, नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी एडीजी जोन ने की दुर्गापूजा, नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा

दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्था को सम्बन्धित अधिकारीगण स्थलीय निरीक्षण कर सम्भावित समस्याओं का करें निराकरण: एडीजी

नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली परम्परागत ढंग से मनाये जनपदवासी: मण्डलायुक्त

अधिकारीगण दुर्गा पूजा आयोजक मण्डली के साथ समन्वय स्थापित करते हुये सभी आवश्यक तैयारी करें पूर्ण: आईजी

•डीजे एवं अन्य वाद्य यंत्रो को तेज आवाज में न बजाया जाए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती आरके भारद्वाज के साथ जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में दुर्गापूजा नवरात्रि, दशहरा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागों द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित हुई।
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक डाॅ. केएस प्रताप कुमार ने सभी को नवरात्रि–दुर्गापूजा, दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मेन्टेन रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परम्परागत तरीके से एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं के आदर के साथ त्योहारो को मनाने की अपील किया है। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में दुर्गा प्रतिमाओ की स्थापना से लेकर प्रतिमाओं के विसर्जन तक के समस्त कार्यो, तैयारियों एवं विशेष तौर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से बार-बार क्रास चेकिंग करा लिया जाए। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्व निर्धारित रास्तों से ही गुजरते हुए निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए। विसर्जन के रास्तों में बिजली के पोल, विद्युत तारों, केबल एवं सड़कों की स्थिति सहित साफ-सफाई आदि को सम्बंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं विभागीय अधिकारीगण स्वंय मौके पर पहुॅचकर निरीक्षण कर ले और किसी भी सम्भावित दुर्घटना के कारणों को समय रहते ठीक कर लिया जाए। सभी आवश्यक जगहों के साथ-साथ विसर्जन जुलुस के साथ समुचित पुलिस बल का डिप्लायमेन्ट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सवेंदनशीलता के साथ त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी को दुर्गापूजा एवं दशहरा की शुभकामनायें देते हुये जनपद में दुर्गापूजा/नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों जैसे दुर्गा पाण्डालों में मूर्तियों की स्थापना से लेकर मंचन, समापन एवं विसर्जन तक को सकुशल एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रशासन/पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों की तहसीलवार/थानावार जानकारी प्राप्त करते हुये आवश्यक बिन्दुओं पर सम्बन्धित अधिकारियों का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री की मंशा को जाहिर करते हुए कहा कि त्योहारों को मनाये जाने के दौरान आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। दुर्गापूजा पाण्डालों को सड़कों पर न लगाया जाए, डीजे एवं अन्य वाद्य यंत्रो को तेज आवाज में न बजाया जाए, प्रतिमाओं-मूर्तियों की उचाई ज्यादा न रखी जाए, जिससे बिजली के तारों आदि में छू जाने से दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है और यदि किसी स्थान पर प्रतिमा की उंचाई अपेक्षाकृत अधिक है। तो सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि विसर्जन के दौरान रास्तों में किसी प्रकार का कोई अवरोध न हो।
मण्डलायुक्त ने सभी उप जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों/कृत कार्यवाहियों के सम्बन्ध में विशेष जानकारी प्राप्त करते हुये स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आवश्कतानुसार बार-बार स्थलीय भ्रमण कर पहले से ही सम्भावित समस्यायों का निराकरण सुनिश्चित कर लिया जाये। शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, त्योहारों का मूल उद्देश्य भंग करने अथवा किसी भी अन्य तरीके से जैसे-व्हाट्सस्एप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम व अन्य किसी सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने या किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की जाए।
आईजी बस्ती मण्डल बस्ती आर.के. भारद्वाराज ने जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सहित सीओ, थानाध्यक्ष से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुये कहा कि विगत वर्षों में संज्ञान मे आयी घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये तदनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा पाण्डाल स्थल से लेकर विसर्जन तक के रास्तों में सड़क, साफ-सफाई, प्रकाश एवं बिजली के तारों की उंचाई आदि का विधिवत निरीक्षण करते हुये आवश्यकतानुसार सुधार कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा पाण्डालों में आयोजक मण्डली के साथ समन्वय स्थापित कर 24×7 ड्यूटी सुनिश्चित की जाये, जिसके साथ पुलिस की भी ड्यूटी लगायी जाये। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच कर ली जाये कि दुर्गापूजा पाण्डाल रास्तों पर न हो तथा पाण्डल का फ्रंट प्वाइंट भी मुख्य मार्ग के तरफ नहीं होना चाहिये, जिससे आवागमन बाधित न हो। उन्होंने विद्युत सुरक्षा, अन्य सुरक्षा से सम्बन्धित विशेष सतर्कता बरतने एवं इस सम्बन्ध में पहले से ही आवश्यक व्यवस्थायें, जैसे फायर सेफ्टी इक्यूपमेंट आदि उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन वाले रास्तों का निरीक्षण सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, विद्युत सभी लोग साथ मिलकर कर लें, जिससे अपने विभाग से सम्बन्धित समस्या का तत्काल निराकर हो सके। डीजे का इस्तेमाल निर्धारित आवाज एवं उंचाई में ही किया जाये। विसर्जन के दौरान सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित रखी जाये। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार दुर्गा देवी के अवतार से जुड़ा होने के कारण मातृ शक्ति का बोध कराता है, इस दौरान सरकार द्वारा भी महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन से सम्बंधित ” मिशन शक्ति फेज़-5.0 अभियान ” भी चलाया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए अधिकारीगण बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ विशेष सतर्कता बरते और किसी भी शिकायत अथवा अप्रिय घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होंने शहर में सी0सी0टी0वी0 कैमरों के संयोजन तथा कन्ट्रोल रूम से कनेक्शन आदि के बारे में भी आवश्यक जानकारी लेते हुए सतत निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद में त्योहारों को शांति, सुरक्षा एवं परम्परागत रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ए0डी0जी0, मण्डलायुक्त एवं आईजी को देते हुये कहा कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर लिया गया है।
इस सम्बन्ध में ए0डी0जी0, मण्डलायुक्त एवं आईजी द्वारा दिये गये निर्देशों/मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन किया जायेगा। अधिकारीद्वय ने ए0डी0जी0, मण्डलायुक्त एवं आईजी को आवश्यक दिशा-निर्देश/मार्गदर्शन देने के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशव नाथ, तहसीलदार सदर जनार्दन, तहसीलदार मेंहदावल आनन्द कुमार ओझा, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, अधि0अभि0 पी0डब्लू0डी0 आर0के0 पाण्डेय, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, अधि0अभि0 विद्युत राजेश कुमार, अधि0अभि0 जल निगम संजय कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, अधिशाषी अभियन्ता नगर पालिका अवधेश भारती, ड्रग इन्सपेक्टर प्रीति सिंह, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत, थाना प्रभारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, संसद में निर्णायक बहस

2029 चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, संशोधन प्रस्ताव पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने…

17 minutes ago

तेल, ताकत और टकराव: 2026 का सबसे बड़ा वैश्विक संकट

होर्मुज़ संकट 2026: अमेरिकी नाकेबंदी, चीनी चुनौती और बदलता वैश्विक शक्ति संतुलन पश्चिम एशिया में…

34 minutes ago

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

11 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

11 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

12 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

12 hours ago