हर घर कैमरा अभियान को सफल बनाने के लिए एडीजी जोन ने पुलिस लाइन सभागार में की बैठक

———एसएसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक—–

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)13 अक्टुबर… त्रिनेत्र अभियान की सफलता को देखते हुए एडीजी जोन अखिल कुमार पुलिस लाइन सभागार में गोरखपुर जनपद के एसएसपी अपर पुलिस अधीक्षक सीओ थानेदार और संभागों के प्रभारी के साथ बैठक कर त्रिनेत्र के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए दीया आवश्यक दिशा निर्देश।

👉छिटपुट घटनाओं पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे थानेदार,एसएसपी

गोरखपुर में त्रिनेत्र अभियान की सफलता को देखते हुए एडीजी जोन ने “हर घर कैमरा” अभियान की शुरुआत सोमवार को की हैं जिसको सफल बनाने के लिए थाने के थानेदार अपने-अपने थाना अंतर्गत सम्मानित व्यक्तियों व ग्राम प्रधानों के सहयोग से धरो के बाहर कैमरा लगवा कर अपने परिवार जनों को दीपावली का उपहार दें। एडीजी जोन ने कहा कि अगर उस ग्राम सभा में किसी प्रकार की घटना होती है तो पुलिस उस सम्मानित व्यक्ति या ग्राम प्रधान से इजाजत लेकर जिनके यहां लगे कैमरा का फुटेज देखकर अपराधी की तलाश कर सकती है अभी तक लगाए गए सीसी कैमरा से अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में बहुत हद तक कारगर साबित हुआ है उम्मीद करते हैं कि हर थानेदार अपने थाना अंतर्गत सम्मानित व्यक्तियों पर ग्राम प्रधानों के यहां सीसीटीवी कैमरा लगवाने का प्रयास करेंगे।

👉महिला अपराधों पर पूर्ण रूप से लगे अंकुश_ एस एस पी

त्रिनेत्र अभियान के प्रथम चरण में गोरखपुर जनपद के शहरी क्षेत्र में 176 स्थानों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 300 स्थानों पर सम्मानित लोगो के सहयोग से सीसी कैमरा लग गया है इसकी सफलता को देखते हुए एडीजी जोन अखिल कुमार ने गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सीओ थाना प्रभारी के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर त्रिनेत्र के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए बैठक कर सम्मानित व्यक्तियों को ग्राम प्रधानों के घरों के बाहर सीसी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा जिससे उनके ग्रामसभा में अगर किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो उस सीसी कैमरे की मदद से अपराध करने वाला अपराधी को पकड़ा जाएगा और बेवजह फसाए गए व्यक्तियों को बचाया भी जा सकेगा एडीजी ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर थानेदार अपने थाने के अंतर्गत सम्मानित व्यक्तियों से कहे की अपने घरों में सीसी कैमरा लगवाकर परिवार जनों को सुरक्षा प्रदान करने का गिफ्ट प्रदान करें। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने आए हुए सर्किल अफसरों व थानेदारों के साथ अपराध समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने को लेकर बुधवार को की अपराध समीक्षा बैठक में बीट स्तर पर ही कड़ी सतर्कता बरते जाने की हिदायत दी है।

👉अपराध करने वाले अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे_एस एस पी

उन्होंने कहा कि छिटपुट घटनाएं कभी बड़ा रूप ले सकती हैं। उन्होंने शारदीय नवरात्र, विजयादशमी व बारावफात को ठोस सुरक्षा प्लान बनाकर संपन्न कराए जाने पर अपने मातहतों का की प्रशंसा तथा आने वाले त्यौहार दीपावली छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि बाल व महिला अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। पीड़ित से अच्छा व्यवहार करें। लंबित विवेचनाओं को गुणवत्ता प्ररक व त्वरित गति से निपटाने को कहा गया।

👉अवैध शराब निष्कर्षण व मादक पदार्थों की बिक्री पर लगे पूर्ण प्रतिबंध_एस एस पी

उन्होंने रात की गश्त को प्रभावी बनाए जाने के साथ पैदल गश्त का निरंतर सिलसिला बनाए रखने पर विशेष सतर्कता बरते जाने पर बल दिया किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व निष्कर्षण होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, त्यौहार बारावफात को ठोस सुरक्षा प्लान कर सकुशल संपन्न कराए जाने पर अच्छी सुरक्षा व्यवस्था को सराहा आगे आने वाले पर्व को लेकर इसी तरह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहने के लिए निर्देश दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा राकेश कुमार सिंह सहित समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी व समस्त थानों के थाना प्रभारी व संभागों के प्रभारी मौजूद रहे।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

2 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

3 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

3 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

3 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

4 hours ago