नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव 19 को

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत टाउन डिग्री कॉलेज के मनोरंजन हाल में 19 अक्टूबर को सुबह 09 बजे से जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। जिसमें मोबाइल फोटोग्राफी, युवा कलाकार पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता में पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाने वाले को क्रमशः 1000, 750, 500 रुपए का पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।भाषण प्रतियोगिता (अपनी विरासत पर गौरवान्वित होना) में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः पांच हजार, दो हजार, एक हजार रुपये का पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
वही युवा संवाद में चार उत्कृष्ट प्रतिभागियों को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएग।उक्त प्रतियोगिताओं में जनपद के 15 वर्ष से 29 वर्ष के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। एक प्रतिभागी किसी एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं I उक्त के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र बलिया के कार्यालय (कुंवर सिंह चौराहा आनंद होटल के पीछे) संपर्क किया जा सकता है। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी रविंद्र मोहन ने जनपद के युवाओं से प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने की अपील की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

10 minutes ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

18 minutes ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

36 minutes ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

58 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago