अपर रेल प्रबंधक ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास हेतु चल रही कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने एवं यात्री अनुकूल सुविधाओं का विकास करने हेतु योजना बनाने के लिए बुधवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(इएनएचएम) अपूर्व स्वर्णकार, मंडल इंजीनियर सामान्य पी पी कुजूर,मंडल विद्युत इंजीनियर रामदयाल,मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित मणि त्रिपाठी,वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक अपनी टीम के साथ अपराह्न आजमगढ़ स्टेशन पर पहुँचकर सबसे पहले सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को श्रेणियों में विभक्त कर सुनियोजित करने,अप्रोच रोड को सुधारने,अनुबंध आधारित शौचालय को मुख्य द्वार से दूर हटाने एवं स्टेशन परिसर की बाउंड्री दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक ने क्रमशः प्लेटफॉर्म संख्या 1,2,3 एवं 4 तथा साइडिंग लाइनों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित स्टेशन मास्टर कार्यालय, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,जनरेटर रूम, यात्री प्रतीक्षालय, डोरमेट्री,कर्मचारी विश्रामालय,वी आई पी रूम एवं विभिन्न विभागों के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया और पुराने भवनों को अपग्रेड करने एवं रेनोवेट करने का निर्देश दिया । इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को यात्री प्रतीक्षालय एवं महिला एवं पुरुष डोरमेट्री को आधुनिक फर्नीचरों एवं सुविधाओं से युक्त कर मॉड्यूलर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन पैनल का भी निरीक्षण कर परिचालनिक व्यवस्था और संरक्षा परखी। अपने निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ने आजमगढ़ स्टेशन के पुनर्विकास योजना के प्रथम चरण में किये गए विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा दूसरे चरण के कार्य योजनाओं की रूप रेखा सम्बंधित अधिकारियों के साथ तैयार की।
इस दौरान एक औपचारिक वार्ता में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि
अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत, आजमगढ़ स्टेशन पर 33.60 करोड़ रूपये की लागत से स्टेशन भवन को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है तथा स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का विकास एवं विस्तार किया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत स्टेशन के एप्रोच रोड का चौड़ीकरण, सर्कुलेटिंग एरिया के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, प्लेटफॉर्म पर यात्री छाजन एवं ग्रेनाइट स्टोन लगाया जा रहा है। डीलक्स प्रसाधन, वेटिंग हॉल, बुकिंग कार्यालय का निर्माण करने की योजना बनाई गई है । यात्रियों की सुविधा के लिये यहाँ फूड प्लाजा बनाया जायेगा तथा प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जा रहा है । इसके अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.), 01 लिफ्ट एवं 04 एस्केलेटर का प्रावधान किया जायेगा तथा आकर्षक फसाड लाइटिंग भी लगाई जायेगी । इन कार्यों के पूरा होने से यहाँ आने वाले यात्रियों को उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे आजमगढ़ एवं आस पास की लाखों जनता को बहुत लाभ होगा, विशेष रूप से वृद्ध एवं बीमार यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में सुविधा होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

1 minute ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के…

10 minutes ago

ज्योति दिव्य कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई पावन ज्योति…

15 minutes ago

होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में होली एवं रमजान माह को शांति और…

32 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज अहम दिन

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक समझौते 28…

35 minutes ago

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

40 minutes ago