महिला अस्पताल का अपर स्वास्थ्य निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
महिला अस्पताल का आजमगढ़ मंडल अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. ओपी तिवारी ने शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी चिकित्सकों के चेंबर पर ताला लटका मिला, सीएमएस सहित सभी 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी करते हुए निदेशक द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही।
अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर ओपी तिवारी शुक्रवार को अचानक महिला अस्पताल पहुंचे,उनके अस्पताल पहुंचते ही वहां अफरा तफरी मच गई। बाहर काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों से उन्होंने बात की, इसके बाद वह प्रथम तल पर सीएमएस डा. चंद्रा सिन्हा के चेंबर में गए वह भी उपस्थित नहीं थी। उपस्थित कर्मचारी से बात करने के साथ वह भूतल पर संचालित ओपीडी कक्ष में गए, वहां पर सभी चिकित्सकों के चेंबर में ताला बंद था। चिकित्सक और अन्य कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर को भी खंगाला और प्रसव के संबंधित पूरे विवरण की गहनता से जांच की साथ ही प्रसव के लिए आई कुछ महिलाओं से बात की और दवा और उपचार को लेकर पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान करीब आधे घंटे बाद सीएमएस डा. चंद्रा सिंहा अपने गृह जनपद बलिया से आईं, उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्त्री रोग के लिए एक स्थायी और एनएचआरएम के माध्यम से दो महिला चिकित्सक संविदा पर तैनात है। बाल रोग के लिए चार स्थायी चिकित्सक और एक एनेस्थेटिक है। वहीं एनएचएम पर संविदा के तीन बाल रोग चिकित्सक है। निरीक्षण के दौरान कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं पाया गया। बताया कि सभी के खिलाफ नोटिस जारी की गई है, सभी अनुपस्थित चिकित्सक स्पष्टीकरण देगें, जिसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण में सीएमओ डा. नरेश अग्रवाल, एसीएमओ डा. आरएन सिंह, बाबू काशीनाथ गोस्वामी सहित आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

8 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

8 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

9 hours ago