Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपर जिला जज ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

अपर जिला जज ने किया बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोस्वामी ने बाल संप्रेक्षण गृह-बस्ती का निरीक्षण किया। जहां वर्तमान में संत कबीर नगर से संबंधित विधि के विरोध में बालको की संख्या 21 हैl सचिव द्वारा सभी बाल अपचारियों से बातचीत की गई तथा बीमार अपचारियों के स्वास्थ का हाल-चाल जाना। उनके पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संप्रेक्षण गृह में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया तथा अधीक्षक को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित कियाl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments